Breaking News

खर्चा देने घर आए मौसा ससुर ने बहू को बाहों में भर लिया

खर्चा देने घर आए मौसा ससुर ने बहू को बाहों में भर लिया
– पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
श्रीगंगानगर।
बसंती चौक के समीप एक कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय एक युवती ने अपने मौसा ससुर पर घर आकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसके द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में कल शाम को सतीश नामक मौसा ससुर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी जो कि एक प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। उसकी शादी लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी, जिससे उसके 2 वर्ष का बेटा है।युवती का आरोप है कि पति और ससुराल वालों द्वारा उसे यातनाएं दी जाती थीं। उससे मारपीट की जाती थी। पति और ससुराल वालों ने उसे उसके दो वर्षीय पुत्र सहित घर से निकाल दिया। इस संबंध में एक मुकदमा सादुलशहर की एक अदालत में विचाराधीन है। इस मुकदमे के मुलाजिम जमानत पर हैं। इस मामले में आगामी 16 जनवरी को अदालत में तारीख पेशी मुकर्रर है। आगामी कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए उसके ससुर, मौसा ससुर तथा एक अन्य व्यक्ति ने उसे और उसके बच्चे को रहने के लिए बसंती चौक के समीप एक मकान दिला दिया। ससुर,मौसा ससुर और एक अन्य व्यक्ति ने मकान दिलाते हुए तसल्ली दिलाई की उसका पति यहां आता जाता रहेगा। उसे और उसके बच्चे का खर्चा भी वही देगा। अगर वह खर्चा नहीं देगा तो वे उसे खर्च देंगे। पीड़िता के अनुसार ससुर,मौसा ससुर और एक अन्य व्यक्ति द्वारा जिम्मेदारी लिए जाने पर वह उक्त मकान में अपने बच्चों के साथ रहने लगी। उसका पति एक-दो बार  मकान में आया और फिर चला गया। अब वह पिछले कई दिनों से घर का खर्चा मांग रही थी लेकिन पति खर्चा देने के लिए नहीं आया। उसने 4 जनवरी की दोपहर को ससुर को फोन कर बताया कि ना तो पति आ रहा है और ना ही वह खर्चा दे रहा है। घर का सामान समाप्त हो गया है। उसका बच्चा परेशान है।बिजली का बिल भी जमा करवाना बाकी है। पीड़िता के अनुसार ससुर ने कहा कि वह जल्दी ही आकर उससे मिलेगा। अगले दिन 5 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे जब वह अपने बच्चों के साथ घर में थी,तब मौसा ससुर प्रॉपर्टी डीलर सतीश कुमार दो अन्य व्यक्तियों को साथ लेकर घर आया। उक्त दोनों व्यक्ति बाहर गैलरी में रहे जबकि मौसा ससुर सतीश उसके कमरे में आ गया। जब उसने मौसा ससुर से कहा कि उन्होंने घर खर्च की जिम्मेवारी ली है तो अब ना खर्चा आ रहा है और ना ही पति घर आ रहा है। वह बहुत परेशान है। पीड़िता के मुताबिक उसके द्वारा यह शिकायत किए जाने पर मौसा ससुर ने उसे बाहों में जकड़ लिया, जिससे वह घबरा गई।वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। वह बड़ी मुश्किल से खुद को छुड़वाकर कमरे से बाहर आ गई।तभी मौसी ससुर और उक्त दोनों व्यक्ति वहां से निकल गए।पीडिता के अनुसार उसने तुरंत अपने माता-पिता को फोन पर इस बारे में बताया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कल अपनी मां के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दी,जिस पर सतीश और दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 75(2) 332(सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एएसआई कृष्णचंद को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *