विधवा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का शिकार बनाया, दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीगंगानगर। एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का शिकार बनाने का एक मामला हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना इलाके में उजागर हुआ है। करीब 42 वर्षीय पीड़ित महिला द्वारा अदालत में दायर किए गए इस्तगासा के आधार पर पुलिस ने राजू ब्राह्मण तथा बीरबलराम ब्राह्मण निवासी हरदासवाली के विरुद्ध यौन शोषण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रीगंगानगर जिले में चूनावढ थाना क्षेत्र के एक गांव की मूल निवासी पीड़ित महिला की शादी 13 वर्ष पहले हरियाणा के सिरसा जिले में डबवाली सदर थाना इलाके के एक गांव के युवक से हुई थी, जिससे उसके एक बेटा है। पीड़िता के अनुसार लगभग 3 वर्ष पहले बीमारी के कारण उसके पति का देहांत हो गया। इसके बाद वह किसी कारणव अपने ससुराल गांव में नहीं रह सकी। वह अपने पीहर गांव में रहने लगी।कुछ अरसा बाद वह रावतसर में नोहर मार्ग पर एक कॉलोनी में आकर रहने लगी।इसी दौरान उसकी जान पहचान राजूराम से हो गई। राजूराम को उसकी पारिवारिक स्थिति और कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चल गया। राजू राम के साथ बीरबलराम भी उसके घर आने लगा।वह उसकी थोड़ी बहुत मदद करने लगा। इससे वह प्रभावित हो गई। इन दोनों आरोपियों को पता चल गया कि वह जिस मकान में रह रही है,वह उसका अपना मकान है। उसे विश्वास में लेकर कहने लगे कि उसे सहारे की आवश्यकता है। राजूराम की भी यही स्थिति है। उसने दोनों की बातों पर विश्वास कर लिया। उसे 29 अगस्त को नोहर में आरटीओ ऑफिस में ले गए, जहां 100 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखा पढी कर राजूराम से उसकी कथित शादी करवा दी। शादी में ना कोई ब्राह्मण बुलाया गया,न फेरे हुए और ना ही सप्तपदी का पालन किया गया। उसे बताया गया कि आजकल ऐसे ही स्टांप पेपर पर शादियां होती हैं। पीड़िता के अनुसार वह लगभग एक महीने तक राजूराम के साथ पत्नी की तरह रही। सब सामाजिक कायाकल्प इसी के अनुरूप किया। सितंबर महीने में राजूराम उसे रावतसर वाले घर में यह कहते हुए छोड़ गया कि वह अपने ट्रक की किश्तें पूरी नहीं कर पा रहा। उसे रूपयों की जरूरत है।अगर वह रुपए देगी तो उसे अपने साथ रख लेगा। इस तरह वह शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने के बाद उसे छोड़कर चला गया। इस कृत्य में बीरबलराम का भी उसे सहयोग रहा। पुलिस ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज पर जांच शुरू कर दी गई है।
देहशोषण का एक और मामला
हनुमानगढ़ जिले में शादी करने का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने का एक और मामला सामने आया है। घटना गोलूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के मुताबिक करीब 22 वर्षीय एक युवती ने रिपोर्ट देते हुए हरमनसिंह जटसिख निवासी चक 9-डीडी नई मंडी घड़साना जिला श्रीगंगानगर पर शादी करने का झांसा देकर चार-पांच महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार हरमनसिंह पीड़ित युवती का डर का रिश्तेदार अविवाहित युवक है।पीड़िता भी अविवाहित है। दूर का रिश्तेदार होने के कारण दोनों में पिछले वर्ष अप्रैल-मई के महीनों में जान पहचान हो गई। दोनों मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने जल्दी शादी कर लेने का कहकर उसे शारीरिक संबंध बना लिए। उसने विगत अक्टूबर के महीने में श्रीगंगानगर के एक होटल में ले जाकर भी उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार युवती का आरोप है कि अब हरमन सिंह ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर ने बताया कि पीड़ित युवती का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है। उसके विस्तृत बयान दर्ज कर आगे कार्यवाही की जा रही है
