Breaking News

बैंक अकाउंट खुलवाकर अवैध लेनदेन करने के तीन मामले

बैंक अकाउंट खुलवाकर अवैध लेनदेन करने के तीन मामले
श्रीगंगानगर।
बैंक अकाउंट खुलवाकर अवैध लेनदेन करने के तीन मामले सूरतगढ़ सदर थाना में दर्ज हुए हैं। पुलिस के मुताबिक गांव सिद्धूवाला के गुरमीत राम, रोहित और विशाल नामक तीन व्यक्तियों ने चक  3-एचपीडी निवासी सुखदेवसिंह पर झांसे में लेकर उनसे बैंक अकाउंट खुलवाने और फिर बैंक अकाउंट में अवैध लेनदेन करने का आरोप लगाया है। उक्त तीनों व्यक्तियों ने सुखदेव सिंह के खिलाफ अदालत में अलग-अलग इस्तगासे दायर किए हैं, जिसके आधार पर सुखदेवसिंह के खिलाफ मुकदमे भी अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक उक्त तीनों व्यक्तियों ने बताया है कि सुखदेवसिंह ने उनको झांसे में लेकर विगत 1 अक्टूबर को उनसे बैंक अकाउंट खुलवाए। वह उनके बैंक अकाउंट में 5 दिसंबर तक अवैध लेनदेन करता रहा। पुलिस के अनुसार उक्त तीनों व्यक्तियों के बैंक अकाउंट में सुखदेवसिंह द्वारा साइबर फ्रॉड की राशि ट्रांजैक्शन से जमा करवाने और फिर निकलवा लेने की आशंका है। उक्त तीनों व्यक्तियों को इसका बाद में पता चला। अदालत के आदेश पर दर्ज किये मुकदमों की जांच एएसआई महेंद्रसिंह के सुपुर्द की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *