Breaking News

अजय सहारण सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्थान के नेशनल डायरेक्टर निर्वाचित हुए

अजय सहारण सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्थान के नेशनल डायरेक्टर निर्वाचित हुए
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर निवासी अजय सहारण नई दिल्ली में प्रतिष्ठित सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्थान के चुनाव में नेशनल डायरेक्टर चुने गए हैं। इस चुनाव में अजय सहारण सूरज पैनल के प्रत्याशियों में शामिल थे। चुनाव में सूरज पैनल के सभी 21 प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम आज सुबह घोषित किया गया। सूरजमल स्मारक शिक्षण संस्थान ट्रस्ट के सदस्य एडवोकेट अजय सहारण ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट के तीन रिटायर्ड जजों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है। इस के तहत परसों रविवार को मतदान हुआ। ट्रस्ट के सदस्यों की संख्या लगभग 7200 है। इसमें से 2999 सदस्यों ने वोट डाले। कल सोमवार को मतों की गिनती प्रारंभ हुई।आज सुबह मतगणना संपन्न होने पर सूरज पैनल के सभी 21 प्रत्याशी विजय घोषित किए गए।इनमें अजय सहारण भी शामिल हैं। उनको लगभग 1700 वोट प्राप्त हुए। सादुलशहर से कांग्रेस के पूर्व विधायक और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहारण के सुपुत्र अजय सहारण श्रीगंगानगर में डीएवी शिक्षण संस्थान प्रबंध समिति में भी सदस्य हैं। वह अन्य कई संस्थानों से भी जुड़े हुए हैं। सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्थान एक प्रतिष्ठित संस्था है। इसके अधीन दिल्ली में कई शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। इनकी शाखाएं राजस्थान में बीकानेर और नागौर आदि कई शहरों में है। इस ट्रस्ट में श्रीगंगानगर क्षेत्र से लगभग 100 सदस्य जुड़े हुए हैं। अजय सहारण के नेशनल डायरेक्टर चुने जाने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *