विवाहिता और युवती लापता
श्रीगंगानगर। जिले में एक विवाहिता और एक युवती के लापता होने के मामले सामने आए हैं।स्थानीय सदर थाना पुलिस के अनुसार पदमपुर मार्ग पर स्थित चक 6-ए (छोटी) के एक युवक काशीराम भाट ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन लिछमा (23) कल रविवार दोपहर 1:30 बजे से लापता है। वह बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की है। उधर,जिले के रामसिंहपुर थाना में 40 वर्षीय एक महिला के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार चक 3-यूडीएम निवासी मदनलाल ओड ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पत्नी सोना देवी (40)विगत 15 जनवरी से लापता है। उसका मोबाइल फोन उसी दिन से बंद है। जांच कर रहे एएसआई चुन्नीलाल ने बताया कि सोना देवी के एक युवक के साथ कहीं लापता हो जाने की बात सामने आ रही है,जिसकी जांच चल रही है।
