Breaking News

अज्ञात व्यक्ति रेलगाड़ी से गिरने के कारण गंभीर घायल

अज्ञात व्यक्ति रेलगाड़ी से गिरने के कारण गंभीर घायल
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर-अबोहर रेल सेक्शन पर हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के गांव खाट लबाना के नजदीक रेलवे पटरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति चोटिल और बेहोशी की हालत में मिला है। पुलिस के अनुसार करीब 50 वर्षीय भगवा वस्त्रधारी यह व्यक्ति कल सोमवार सुबह लगभग 4 बजे खाट लबाना में रेल पटरी के नजदीक पड़ा मिला, जब रेलवे का एक कर्मचारी रेल पटरी को चेक करते हुए वहां पहुंचा। उसकी सूचना पर आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस से उसे श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गहरी चोट लगे होने के कारण वह बेहोश है। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही। उसके पास पहचान लायक कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *