Breaking News

नकली करेंसी के मामले में सूरतगढ़ के दो और युवक पुलिस के राडार पर आए, काबू किये युवक से पूछताछ जारी

नकली करेंसी के मामले में सूरतगढ़ के दो और युवक पुलिस के राडार पर आए, काबू किये युवक से पूछताछ जारी
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़ में नकली करेंसी का एक बार फिर मामला खुलने पर पुलिस के रिडार पर दो और युवक आ गए हैं।निखिल कटारिया और दीपक आचार्य नामक दो युवकों की नकली नोटों के मामले में संदिग्ध भूमिका पाई गई है।पुलिस दोनों युवकों के बारे में तमाम जानकारियां जुटाना में लगी हैं। वहीं इन पर गोपनीय रूप से नजर भी रखी जा रही है। सूत्रों ने संभावना व्यक्त की है कि इन दोनों युवकों को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। कल 38 हजार की नकली करेंसी सहित पकड़े गए राहुल मेघवाल (27) निवासी मानकसर से कड़ी पूछताछ चल रही है।उसके खिलाफ नकली करेंसी के नोडल पुलिस थाना स्थानीय कोतवाली में कल देर शाम को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल मेघवाल ने पूछताछ में बताया है कि वह नकली नोट सूरतगढ़ में छोटा गुरुद्वारा के समीप रहने वाले निखिल कटारिया तथा चूना रोड निवासी दीपक आचार्य से लेकर आया करता था। राहुल मेघवाल के कब्जे से पुलिस ने 2-2 सौ रुपए के कल 190 नकली नोट बरामद किए थे। यह नोट अलग-अलग सीरीज नंबर के हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल पिछले कई दिनों से सूरतगढ़ के बाजारों में फुटकर खरीदारी नकली नोटों से कर रहा था।इसी कारण वह संदेह के घेरे में आया और पुलिस ने उसे कल सोमवार को भोजेवाला गांव की रोही में पकड़ लिया। निकटवर्ती गांव मानकसर निवासी राहुल की 7-8 महीने पहले शादी हुई है। स्नातक शिक्षित राहुल  कुछ समय से सूरतगढ़ में ही एक कोचिंग संस्थान से एसएससी की तैयारी कर रहा है। यह भी खुलासा हुआ है कि राहुल के रहन-सहन में बीते कुछ दिनों में बड़ी तब्दीली आ गई थी।वह काफी ऐशो आराम से रहने लगा था।वहीं ब्रांडेड वस्तुओं का भी शौकीन हो गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक निखिल कटारिया और दीपक आचार्य के पकड़ में आने पर खुलासा होगा कि नकली नोट कहां तैयार किया जा रहे थे। याद रहे कि तीन-चार महीने पहले सूरतगढ़ में इलाके में ही 24 लाख की नकली भारतीय करेंसी पकड़ी गई थी। इस इलाके में पूर्व में भी कई बार नकली नोटों के मामले पकड़ में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *