Breaking News

मासिक बंधी नहीं देने पर शराब ठेके की गाड़ी फूंक दी

मासिक बंधी नहीं देने पर शराब ठेके की गाड़ी फूंक दी
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार द्वारा मासिक बंधी नहीं दिए जाने पर उसकी बोलेरो गाड़ी को आग लगा दी गई। पुलिस ने इस संबंध में शराब ठेके के सेल्समैन अमित जाट (24) निवासी जगरामबास थाना बाढडा जिला चरखी दादरी,हरियाणा द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कुलदीप गोस्वामी और फौजी नमक व्यक्तियों के खिलाफ चोरी और आगजनी  की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अमित जाट ने रिपोर्ट देते हुए बताया है कि पिछले कई दिनों से कुलदीप गोस्वामी और फौजी द्वारा धमकी दी जा रही थी कि अगर 25 हजार रुपए मासिक बंधी नहीं दी गई तो उनका शराब ठेका नहीं चलने दिया जाएगा। वह परसों रविवार रात को शराब ठेका बंद करने के बाद गाड़ी लेकर कुछ ही दूरी पर शराब ठेकेदारों के कार्यालय में सोने के लिए आ गया। रात लगभग डेढ-दो बजे उक्त आरोपियों ने बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपए तथा उसका आधार कार्ड आदि सामान चोरी कर लिया। फिर गाड़ी को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच  हवलदार राजेंद्र द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*