Breaking News

पीलीबंगा थाना क्षेत्र में लूटपाट और चोरियां

पीलीबंगा थाना क्षेत्र में लूटपाट और चोरियां
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लूटपाट और चोरियों की वारदातें लगातार हो रही हैं।विगत दिवस रात्रि के समय एक गांव में चार मंदिरों में चोरियां हो गईं जबकि सुबह सवेरे दूध बेचने जा रहे एक दोधी को भी तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लूट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव भागसर में 19-20 जनवरी की एक ही परिसर में स्थित गोसाई मंदिर हनुमान मंदिर और शनि मंदिर के अलावा नजदीक ही गौशाला में बने हनुमान मंदिर में चोरी की घटनाएं हो गईं।अज्ञात चोर मंदिरों में दान पात्रों को तोड़कर चढ़ावा राशि निकाल ले गए। पुलिस के मुताबिक गोसाई मंदिर, हनुमान मंदिर और शनि मंदिर के दान पात्रों में लगभग 7000 रुपए तथा गौशाला वाले हनुमान मंदिर के दान पत्र में लगभग 4700 की चढ़ावा राशि थी। घटना की जांच कर हवलदार राजकुमार सिहाग ने बताया कि अभी तक चोरों का कुछ पता नहीं चला है। गांव के निवासी सुरेश कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों का पता लगाने के प्रयास किया जा रहे हैं।इससे पहले पीलीबंगा के वार्ड नंबर 12 निवासी नरेश गोस्वामी से 16 जनवरी की सुबह लूट की वारदात हो गई। पुलिस के अनुसार नरेश गोस्वामी दूध बेचने का काम करता है। वह सुबह सवेरे मोटरसाइकिल पर दूध लेकर जा रहा था। पीलीबंगा गांव से दौलतांवाली रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे 35 हजार रुपए की रकम लूट कर फरार हो गए। नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर रहे हवलदार संजय ने बताया कि अभी तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *