Breaking News

मेडिकल नशे व अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर माकपा द्वारा धरना-प्रदर्शन

मेडिकल नशे व अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर माकपा द्वारा धरना-प्रदर्शन
– 4 फरवरी को जिला पुलिस अधीक्षक का घेराव
श्रीगंगानगर।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जिला व्यापी कार्यक्रम के तहत आज मेडिकल व सिंथेटिक नशे के कारोबार व जिले में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर जिले भर में धरने- प्रदर्शन किए गए। श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद शिष्टमंडलों द्वारा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। गजसिंहपुर में
माकपा नेता हंसराज गोदारा के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ता ने जमकर नारेबाजी की। माकपा नेताओं ने कहा कि जिले में बढ़ते मेडिकल व सिंथेटिक नशे से युवाओं को सुरक्षित करने व चिट्टे को गांवों से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए पुलिस व प्रशासन को एकजुट कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। नशे की वजह से ही चोरी और लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। हंसराज गोदारा ने कहा 4 फरवरी को इन्हीं मांगों के समाधान हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।इस मौके पर माकपा तहसील सचिव हंसराज गोदारा आशीष कुमार गोदारा, तुलसीराम, सीताराम भादु, विष्णु सिगड,मंगासिंह,विजय धारनिया और मिथुन नायक आदि  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *