अबोहर बाईपास पर कार ट्रक-भिड़ंत में एक की मौत
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र में हनुमानगढ़-अबोहर बाईपास पर ओवरब्रिज के समीप आज दोपहर ट्रक और कार में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सदर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कर चालक अमराराम मेघवाल (55) निवासी नेहरानगर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अमराराम दोपहर करीब 2:30 बजे कार चलाते हुए हनुमानगढ़ बाईपास पर अबोहर की तरफ जा रहा था। ओवरब्रिज के समीप एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोग निकटवर्ती रीको उद्योग विहार में जन सेवा हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मृत्यु हो गई। उसके शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर ले जाया गया। मृतक के बेटे नीरज द्वारा दी गई रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है श।अमराराम का शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
