पोस्त और चिट्टा सहित चार गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। जिले में पुलिस ने ऑपरेशन सीमा संकल्प अभियान के तहत चार और व्यक्तियों को अवैध रूप से पोस्त तथा चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि चूनावढ थाना क्षेत्र में शेखर दुपगा (20) निवासी चक 30-जीजी को 4 ग्राम हैरोइन(चिट्टा) समेत गिरफ्तार किया गया।जवाहरनगर थाना क्षेत्र में मौसम विभाग रोड पर विक्की (32) निवासी अशोकनगर-बी छजगिरिया मौहल्ला को भी 4 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि पदमपुर थाना क्षेत्र में हरदीपसिंह उर्फ हरमन (30) निवासी चक 21 बीबी को 4 किलो डोडा पोस्त अवैध रूप से रखने के आरोप में पकड़ा गया है। चौथी कार्यवाही श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में की गई है, जहां अभिषेक (20) निवासी चक 36 एफ थाना केसरीसिंहपुर को चक 12-ओ के नजदीक 1 किलो 532 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गएहैं।
