Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार अधेड़ की मौत,दो युवक घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार अधेड़ की मौत,दो युवक घायल
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर-श्रीकरणपुर भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के चक 6-ओ के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक अधिक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दो घायल हो गए। दुर्घटना की जांच कर रहे हवलदार छैलसिंह ने बताया कि चक 4-ओ लखियां निवासी हंसासिंह (48),रमनदीपसिंह (23)और रोशनसिंह (21) परसों मंगलवार देश शाम को रायसिंहनगर से मोटरसाइकिल पर अपने गांव आ रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर ही चक 6-ओ के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए।राहगीरों ने तीनों को श्रीकरणपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हंसासिंह को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में एक युवक सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है।दूसरे युवक के ज्यादा चोटे लगी हैं जो कि श्रीगंगानगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहा है। दुर्घटना के संबंध में मृतक के भतीजे जगतारसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना कर फरार हुए वाहन का अभी तक पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *