अज्ञात कारण से युवक ने आत्महत्या की
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारण के चलते फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।पुलिस के अनुसार चक 12 डीपीएन गोगामेडी निवासी शुभम नाई (23) कल बुधवार सुबह लगभग 10 बजे घर वालों को किसी काम से भादरा जाने का कह कर गया था। इसके बाद घर वालों ने मोबाइल फोन पर उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो पाया।उसका मोबाइल बंद था। इस पर घर वाले उसे तलाश करने लगे। घटना की जांच कर रहे एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि शाम लगभग 7 बजे तलाश करते हुए परिवार का एक सदस्य जब खेत में पहुंचा तो वहां बने कमरे में शुभम की लाश फंदे पर लटक रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही की। मृतक के एक परिजन राजकुमार नाई (47) द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।आज पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिवार वालों को दे दी गई।अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।्
