Breaking News

पीहर से ससुराल रवाना हुई युवती लापता

पीहर से ससुराल रवाना हुई युवती लापता
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में एक युवती पीहर से अपने ससुराल के लिए रवाना हुई लेकिन वह गायब हो गई। इस संबंध में थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार चुरू जिले में तारानगर तहसील क्षेत्र के गांव कालवास निवासी शंकरलाल ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्रवधू मोहिता 21 जनवरी से लापता है।उसके बेटे दिलीप की शादी मोहिता से 5 वर्ष पहले हुई थी। उसके 2 वर्ष की एक बेटी रितिका है। मोहित कुछ दिनों से भादरा थाना क्षेत्र के गांव डूंगरसिंहपुर में अपने पीकर आई हुई थी।वह पीहर से 21 जनवरी को ससुराल कालवास जाने के लिए रवाना हुई,लेकिन वह कालवास नहीं पहुंची। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि गुमशुद की रिपोर्ट दर्ज कर मोहिता की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *