Breaking News

आग लगने से चाय दूध की दुकान जलकर खाक

आग लगने से चाय दूध की दुकान जलकर खाक
श्रीगंगानगर।
स्थानीय रामलीला मैदान में वाटर वर्क्स गेट के साथ और सिटी मॉल के सामने चाय दूध की एक दुकान में कल रात करीब 12 बजे आग लग गई। लोगों ने आग बुझने लगे।तभी वहां से जा रहे एक युवक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 12:40 बजे सूचना मिलने पर फायर टेंडर लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। जानकारी के मुताबिक राजू टी स्टाल के नाम की इस दुकान का संचालक तीन-चार दिनों से एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए काठमांडू (नेपाल) गया हुआ है। उसे आने में तीन-चार दिन लगेंगे। उसकी चाय की दुकान लगभग पूरी तरह से खाक हो गई। दुकान में एक फ्रिज भी था। आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर इलेक्ट्रिक शॉर्ट होना माना जा रहा है। दुकानुमा यह खोखा वाटर वर्क्स की दीवार से लगे इलेक्ट्रिक पैनल बॉक्स से सटा हुआ है। इलेक्ट्रिक पैनल बॉक्स को नुकसान नहीं हुआ। यह बॉक्स वाटर वर्क्स का है, जिससे वाटर वर्क्स को बिजली की सप्लाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *