Breaking News

महिला फाइनेंसर से तंग आकर ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा खुदकुशी का प्रयास

महिला फाइनेंसर से तंग आकर ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा खुदकुशी का प्रयास

-50 हज़ार रुपए ब्याज पर लिए थे, बदले में भूखंड, पांच तोला जेवरात और लाखों रुपए ले लिए 

-तीन लाख  और मांग रही थी महिला फाइनेंसर

श्रीगंगानगर। एक महिला फाइनेंसर की धमकियों से तंग आकर एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसे उसके पति ने बचा लिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। उसके द्वारा दिए गए बयान के आधार पर महिला फाइनेंसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने महिला फाइनेंसर के देवर पर भी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां देने का आरोप भी लगाया है।मामला रायसिंहनगर का है। पुलिस के मुताबिक रायसिंहनगर के वार्ड नंबर 5 की निवासी निरमा नायक (35) द्वारा दिए गए बयान के आधार पर उषा सिंधी और उसके देवर दीपू सिंधी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। निरमा ने पुलिस को बताया कि रायसिंहनगर में 100 फुट रोड पर उसका ब्यूटी पार्लर है। लगभग डेढ़ वर्ष पहले उसे ब्यूटी पार्लर का सामान लाने के लिए रूपयों की जरूरत थी। उसकी जानकारी उषा सिंधी से हुई तो उसने कहा कि रुपए मिल जाएंगे लेकिन ब्याज लगेगा।निरमा के अनुसार उसने 50 हजार रुपए उधार ले लिए। वह उषा को हर महीने 30 हजार रुपए देती रही। उषा ने कहा कि यह रुपए तो ब्याज में जा रहे हैं।तत्पश्चात उसने डेढ़ लाख रुपये कमेटियों के उठाकर उषा सिंधी को दीं। फिर भी उससे उसका प्लॉट 500 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखा पढी कर रख लिया। उससे और उसके पति से 6 चेक भी लेकर अपने पास रख लिए। निरमा के अनुसार उषा सिंधी रोज आकर उसे और रुपए जमा करवाने के लिए कहती थी। उसने झुमकों की जोड़ी, एक जोड़ी टॉप्स, एक सबीती और 4 सोने की अंगूठियां कुल पांच तोले सोना व दो जोड़ी चांदी की पाजेब भी उषा सिंधी को दे दी।इतना देने के बावजूद उषा ने कहा कि अभी भी उसकी तरफ तीन लाख रुपए बकाया है। जब उसने कहा कि अब मेरे पास और रुपए नहीं है तो उषा ने अपने देवर दीपू से धमकी दिलवाई कि वह उसे, उसके पति और बच्चों को मरवा देगी। वह रोज-रोज जान से मारने की धमकी देकर टॉर्चर करती।एक दो बार तो उस पर हाथ भी उठाया। जगत शुक्रवार को उसके पति कृष्णलाल को इस बात का पता चल गया। निरमा के अनुसार उसने पति को बताया कि डर के मारे यह बात उसे नहीं बताई। निरमा ने बताया कि उषा और दीपू रोज-रोज उसे और उसके पति को जान से मरवाने की धमकियां देने लगे तो मानसिक रूप से परेशान होकर परसों शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसने फांसी लगा ली लेकिन तभी उसका पति आ गया, जिसने बचा लिया। वह उसे रायसिंहनगर अस्पताल ले गया, जहां से श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच हवलदार रामकुमार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *