Breaking News

पदमपुर पुलिस ने चोरी के चोरी मोटरसाइकिल बरामद किए, दो गिरफ्तार

पदमपुर पुलिस ने चोरी के चोरी मोटरसाइकिल बरामद किए, दो गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
पदमपुर में पुलिस ने चोरी के जो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। श्रीकरनपुर सर्किल के डीएसपी संजीव चौहान ने बताया कि पदमपुर के थाना प्रभारी सुरेंद्र राणा की टीम ने विगत 23 जनवरी को हैप्पी सोनी निवासी वार्ड नंबर 14 पदमपुर द्वारा पदमपुर के सरकारी अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने के दर्ज करवाए गए मुकदमे की जांच के दौरान दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए समीर (21) निवासी गिल कॉलोनी वार्ड नंबर 18 श्रीकरनपुर और रणजीतसिंह उर्फ रिंकू (33) निवासी चक 3-एफएफबी थांदेवाला थाना गजसिंहपुर से पूछताछ की गई तो दोनों ही बहुत शातिर मोटरसाइकिल चोर निकले। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थान से चोरी किए गए जो मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।डीएसपी संजीव चौहान ने बताया कि समीर इतना शातिर मोटरसाइकिल चोर है कि वह  कुछ सेकंड में ही मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो जाता है। पूर्व में उसकी निशानदेही पर चोरी के 27 मोटरसाइकिल बरामद किए गए थे। समीर अपने पास मास्टर चाबी रखता है, जिससे वह पलक झपकते ही मोटरसाइकिल चोरी कर लेता है। उसने अधिकांश मोटरसाइकिल बैंक तथा अस्पताल के आसपास से चोरी किए हैं। उन्होंने बताया कि समीर और रणजीत सिंह थोड़े पुराने मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे क्योंकि उसमें चाबी आसानी से लग जाती थी। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए जो मोटरसाइकिलों में से बाकी आठ मोटरसाइकिलों के मालिकों का पता लगाने के प्रयास किया जा रहे हैं। इन चोरों को पकड़वाने में सिपाही मेहताबसिंह की विशेष भूमिका रही जबकि थाना प्रभारी की टीम में हवलदार हरजिंदर सिंह सिपाही प्रमोद व सुभाष भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *