वनपाल एवं वनरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
श्रीगंगानगर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीपी ने आज वन विभाग के दो कर्मचारियों को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरा ने बताया कि जयपुर में वन विभाग की चक नाका चिमनपुरा रेंज नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल रतिपालसिंह और वनरक्षक ओमप्रकाश मिठारवाल को 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एसीबी(स्पेशल इन्वेस्टीगेशन विंग) जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि वन विभाग के उक्त दो कर्मचारियों द्वारा परिवादी की दो दुकानों के निमार्ण कार्य में रूकावट नहीं डालने की एवज में 10 हजार रुपए रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत डीएसपी सुरेन्द्र पंचोली तथा उनकी टीम में शामिल ब्यूरो के अन्य कर्मचारियों ने आज सफलता पूर्वक ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रतिपाल और ओमप्रकाश मिठारवाल को लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में दोनों आरोपियोंसे पूछताछ तथा आगे की कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
