दिव्यांग बच्चों के लिए समानता संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान, अनेक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर।दिव्यांग बच्चों के लिए राजस्थान सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में “दिव्यांग समानता संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के ब्रह्मा कुमारीज माउंट आबू मुख्यालय से आए बीके अतुल और उनके दो सहयोगियों ने
स्थानीय सेवा केंद्र सहित विभिन्न संस्थाओं में जाकर कार्यक्रम कियागए। ब्रह्माकुमारीज केंद्र की मीडिया प्रभारी उषा बहन ने बताया कि बीके अतुल,उनके सहयोगियों तथा स्थानीय बहन भाइयों ने हनुमानगढ रोड पर स्थित जगदंबा मूक बधिर एवं अंध विद्यालय,वास्तुदेवनगर में सौगात स्पेशल एजुकेशन सैंटर, सूरतगढ़ रोड पर तपोवन मानसिक बौद्धिक एवं शारीरिक विकास संस्थान विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इनमें एनीमेटिड वीडियो, मेडिटेशन का अभ्यास, चित्रकला प्रतियोगिता,खेलकूद में आध्यात्मिक, सांप-सीढ़ी और आत्मा के सात गुणों को प्रोत्साहन करने वाली गेम बाल इन बकेट से बच्चों के साथ-साथ उपस्थित प्राचार्यों प एवं अध्यापक अध्यापिकाओं का सहयोग लिया गया।अंधविद्यालय की डायरेक्ट श्रीमती रंजना देवी सेठी, प्रिंसिपल जितेन्द्रसिंह एवं स्टाफ का उत्साहवर्धक सहयोग रहा। सौगात स्पेशल एजुकेशन सैंटर में दिव्यांग बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों की उपस्थिति भी उत्साहवर्धक रही। बच्चों ओर अभिभावकों ने मेडिटेशन के महत्व को समझा। बच्चों ने डांस की प्रस्तुतियां दीं। तपोवन मनोविकास विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के मानसिक ,खेलकूद, चित्रकला एवं बौद्धिक विकास के कार्यक्रमों में प्राचार्य ऋतु का सहयोग अति उत्साहवर्धक रहा। तपोवन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में बीके भाई अतुल एवं बीके बहन ऊषा ने स्वास्थ्य लाभ लेने वाले सज्जनों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया,ताकि भविष्य में वे अपना उज्जवल जीवन पुनः स्थापित कर सकें।
