अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। चूनावढ पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मलकीतसिंह ने बताया कि चक 35 जीजी निवासी सचिन पुत्र गुरजंट सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को एक किशोरी का अपहरण हो जाने का मामला दर्ज हुआ था। किशोरी को कुछ दिनों बाद दस्तयाब कर लिया गया। सचिन भी कब मिल गया था,लेकिन किशोरी ने ना तो बयान दिए और ना ही अपना मेडिकल चेकअप करवाया। बाद में उसने बताया कि सचिन उसे बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। इस पर पीड़ित किशोरी का मेडिकल चेकअप करवाया गया। मजिस्ट्रेट से उसके बयान भी दर्ज करवाए गए।इसी बीच सचिन फरार हो गया, जिसे कल शाम पकड़ लिया गया। आज उसे अदालत में पेश किया गया।
