Breaking News

रोड रोलर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

रोड रोलर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत
श्रीगंगानगर।
सादुलशहर थाना क्षेत्र में तख्तहजारा  गांव के पास रोड रोलर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवती की मृत्यु हो गई
उसका भाई बाल-बाल बच गया।पुलिस के अनुसार कल सोमवार शाम को मंजू रानी (26) अपने भाई कर्मप्रीतसिंह निवासी पट्टी सद्दीक,अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब)के साथ मोटरसाइकिल पर खेरूवाला से अपने पीहर पट्टी सद्दीक जा रही थी। गांव तख्तहजारा के पास पीछे से आए रोड रोलर ने मोटरसाइकिल मे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंजू सड़क पर गिर गई और वह रोड रोलर की चपेट में आने से वही मौके पर ही दम तोड़ गई।दुर्घटना की जांच कर रहे एएसआई कुलवंतसिंह ने बताया कि मृतका मंजू के पति जसवीरसिंह निवासी खैरूवाला द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर रोड रोलर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जसवीरसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी को उसका साला कर्मप्रीतसिंह मोटरसाइकिल पर अपने गांव लेकर जा रहा था।तब यह हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *