राजियासर थाना क्षेत्र में 102 किलो अवैध पोस्त और 266 ग्राम अफीम समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में पांच तस्करों को काबू करते हुए 102 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 266 ग्राम अफीम बरामद की है। तस्करों के तीन वाहन जब्त किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि पहले कार्यवाही में एक ट्रक में 266 ग्राम अफीम ले जाते हुए ओमप्रकाश (30) पुत्र हरिराम निवासी मुंडासर थाना श्री बालाजी,जिला नागौर और सांगसिंह (26) पुत्र रूघसिंह निवासी सुरजडा थाना गजनेर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। इन तस्करों को पकड़ने में सिपाही विनोद, चरणसिंह,राजपाल और कालूराम की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि दूसरी कार्यवाही में एक इनोवा गाड़ी में सवार बूटासिंह (28) पुत्र अजीतसिंह निवासी भदौड जिला बरनाला(पंजाब)को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 102 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि बूटासिंह जिस इनोवा गाड़ी में पोस्त लेकर जा रहा था, उसे मारुति अल्टो कार में एस्कॉर्ट कर रहे मक्खनसिंह (43) पुत्र धीरासिंह निवासी तलवंडी रोड भदौड और सुखचैन सिंह उर्फ बेअंतसिंह (33) पुत्र दर्शनसिंह निवासी मोहल्ला ढींडसास भदौड जिला बरनाला (पंजाब) को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के तीनों वाहन जब्त कर लिए गए।इन तस्करों को पकड़ने में राजियासर थाना के सब इंस्पेक्टरज्ञओमप्रकाश तथा उनकी टीम में शामिल हवलदार सुखबीरसिंह, सिपाही नारायणसिंह,रामदयाल, प्रमोद,सुरेश और गजराज तथा जिला विशेष दल(डीएसटी) में एएसआई सुरेंद्र ज्याणी, सिपाही पवन, अजयप्रतापसिंह, हबीब खान, प्रमोद और कालूराम की अहम भूमिका रही। डीएसटी के सिपाही पवन कुमार की सक्रियता के चलते यह तस्कर पकड़ में आए। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पांचों आरोपियों से बरामद पोस्त तथा अफीम के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है।
