किराएदार पर युवती से मिलकर मकान मालकिन का देहशोषण करने का आरोप, मामला दर्ज
– अश्लील वीडियो डिलीट करने के बदले मांगे 3 लाख रुपए
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में पायल सिनेमा के नजदीक की एक कॉलोनी में 48 वर्षीय तलाकशुदा महिला का उसके एक किराएदार द्वारा अपनी जानकार युवती के सहयोग से देहशोषण और ब्लैकमेल करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला द्वारा कल शाम दी गई रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में रणजीतसिंह और इंदू नामक महिला के खिलाफ देहशोषण व ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने बताया है कि पदमपुर मार्ग पर कुंज विहार कॉलोनी निवासी रणजीतसिंह लगभग एक वर्ष से उसके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा है। पिता ने बताया कि वह तलाकशुदा है।रणजीत सिंह से उसके कमरे में मिलने के लिए इंदू नामक एक महिला अक्सर आती है। इंदू श्रीकरणपुर रोड पर चक 7- जैड़ के नजदीक एक ढाणी की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़ित महिला के अनुसार लगभग 5 महीने पहले रणजीत और इंदू ने उसे चाय पिलाई। चाय में संभवतः कोई नशीली दवा मिलाई हुई थी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई।उसकी इस अवस्था का फायदा उठाकर रणजीत सिंह ने दुष्कर्म किया। रणजीत सिंह और इंदू ने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया।होश में आने पर रणजीत सिंह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। अश्लील वीडियो के कारण वह ब्लैकमेल करते हुए उसका देहशोषण करता रहा। जब उसने वीडियो डिलीट करने का कहा तो उसने और इंदू ने तीन लाख रुपए की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि रणजीतसिंह बाद में उसे शादी कर लेने का भी झांसा देने लगा लेकिन शादी नहीं की। उसकी अश्लील वीडियो भी डिलीट नहीं किया।जिसे डिलीट करने के बदले में वह बार-बार तीन लाख रुपए की मांग कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच डीएसपी (महिला अत्याचार एवं अन्वेषण) रमेश माचरा के सुपुर्द की गई है।पीड़ित महिला का आज मेडिकल चेकअप करवाया गया। वहीं पुलिस उसके मजिस्ट्रेट से बयान भी दर्ज करवाने जा रही है।
