Breaking News

कैंटर से टकराई पिकअप बोलेरो, 10 की मौत

कैंटर से टकराई पिकअप बोलेरो, 10 की मौत
– 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, पांच लोग गंभीर
फिरोजपुर।
पंजाब के फिरोजपुर में एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इनकी संख्या बढऩे की संभावना है। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा आज सुबह फिरोजपुर के गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ है। घटना के वक्त पिकअप में करीब 25 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं, घटना में गंभीर रूप से जख्मी लोगों को राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई। फिलहाल फिरोजपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सडक़ सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीमें पहुंच गई थीं। सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके बाद नेशनल हाईवे खाली करवाया गया, क्योंकि पीछे भारी जाम लग गया था। इंस्पेक्टर बराड़ ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप बेकाबू हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर के साथ हादसा हो गया। 8 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करने के लिए जाते थे। गांव सूफेवाला के करीब 10 युवक आज वेटर के काम के लिए उक्त पिकअप में सवार थे। इनमें से फिलहाल किसकी मौत हुई, किसकी जान बची। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीण ने कहा कि गांव के एक युवक की मौत की सूचना हमें मिली है। सुबह यह हादसा करीब पौने 8 बजे हुआ। कैंटर वाले की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। एक मृतक के रिश्तेदार ने कहा कि मेरे भतीजे जसवंत सिंह सत्तू की इस हादसे में मौत हो गई है। उसका आज काम का दूसरी ही दिन था। उसने कल से ही काम करना शुरू किया था और आज ही उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के गांव के लोग इक_ा हो गए थे। इसके बाद सभी गांववालों ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू का काम शुरू किया। हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर साइड पर खेतों तक में पिकअप सवार युवकों के शव पड़े हुए थे। इसे लेकर डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया है कि बोलेरो पिकअप गाड़ी गुरु हर सहाय से जलालाबाद की तरफ जा रही थी। बोलेरो में मजदूर सवार थे। वहीं, कैंटर जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ जा रहा था। जब वह शहीद उधम सिंह कॉलेज के पास पहुंचे तो अचानक दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप में सवार सभी लोग हादसा स्थल से दूर-दूर जाकर गिरे। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी हमारी टीमों ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, हादसा धुंध के कारण हुआ लग रहा है, लेकिन जांच जारी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *