Breaking News

लापता बुजुर्ग की लाश संदिग्ध अवस्था में खेत में मिली

लापता बुजुर्ग की लाश संदिग्ध अवस्था में खेत में मिली
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र के एक खेत में एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। पुलिस के अनुसार पल्लू कस्बा निवासी लगभग 60 वर्षीय यह बुजुर्ग मूलाराम चार-पांच दिन से लापता था। कल शाम उसकी लाश गांव शेखचूलिया रोड पर सड़क के नजदीक एक खेत में मिली। उसका एक हाथ कुत्तों द्वारा नोच खाया गया था। लाश बुरी तरह से सड़ने गलने लगी थी। इस लाश का तब पता चला जब कोई व्यक्ति इस खेत से गुजर रहा था। उसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक मूलाराम के चार-पांच दिन पहले लापता हो जाने पर उसके परिवार के सदस्य उसे ढूंढ रहे थे। उन्होंने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। कल शाम लाश मिलने पर मृतक मूलाराम के भतीजे संजय सोनी पुत्र सोहनलाल द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई। परिवार वालों ने मूलाराम की मौत पर शक जाहिर किया है।पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारण का पता चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *