Breaking News

पाकिस्तान से 6 वर्ष पहले 205 करोड़ की हैरोइन की खेप आने के मामले में पंजाब का कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

पाकिस्तान से 6 वर्ष पहले 205 करोड़ की हैरोइन की खेप आने के मामले में पंजाब का कुख्यात तस्कर गिरफ्तार
– अमृतसर जेल में काट रहा है सजा, रावला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लेकर आई
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पर से लगभग 6 वर्ष पहले पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई 21 किलो हैरोइन की खेप के मामले में एक आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में इस मामले में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। एक कुख्यात तस्कर अभी भी  पुलिस को वांछित है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि अब गिरफ्तार किए जगदीपसिंह उर्फ जग्गासिंह पुत्र गुरदेवसिंह निवासी कोट धर्मचंद कलां थाना चबाल जिला तरणतारण (पंजाब) पर 15 हजार  रुपए का इनाम घोषित था। रावला पुलिस के मुताबिक जगदीपसिंह पर पंजाब में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अमृतसर जेल में 10 वर्ष की सजा काट रहा है। उसे 2 मई 2019 को रावला थाना इलाके में लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई 21 किलो हैरोइन मामले में अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर अमृतसर जेल से लाया गया है।अदालत में पेश करने पर उसका 3 दिन का रिमांड मिला है।तब पकड़ी गई 21 किलो हैरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 205 करोड़ आंका आ गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पूर्व में जस्सा उर्फ जसिया कापड़िया निवासी चक 7- केएनडी, राजेश निवासी चक 8- केएनडी और छिंदा उर्फ छिंद्र निवासी अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब का एक कुख्यात तस्कर पहलवान सिंह भी इस मामले में वांछित है। जानकार सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा भी दो और व्यक्तियों की इस प्रकरण में संदिग्ध भूमिका सामने आई थी, जो कि अभी तक पकड़ में नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *