Breaking News

घर आते ही पत्नी से लिपटकर बेहोश हो गया, अस्पताल ले जाते मौत-अंतिम संस्कार करने लगे तो मिला सुसाइड नोट

घर आते ही पत्नी से लिपटकर बेहोश हो गया, अस्पताल ले जाते मौत-अंतिम संस्कार करने लगे तो मिला सुसाइड नोट
– युवती समेत अनेक जनों के खिलाफ करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले के जैतसर थाना इलाके के गांव मालसर में एक युवक शाम को घर आया तो पत्नी से लिपटकर बेहोश हो गया। पत्नी के शोर मचाने पर उसके परिवारजन तथा आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। युवक को तुरंत ही निकटवर्ती गांव निरवाना के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने चेकअप किया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी।अगले दिन परिवार वाले अंतिम संस्कार करने लगे तो युवक के मोटरसाइकिल में से कागज निकले, जिन पर कीटनाशक दवा लगी हुई थी। मृतक के पहने कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसमें सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने मृतक युवक कृष्णलाल बावरी के छोटे भाई इंद्रपाल द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पूर्व सरपंच मुकेश, अशोक सहारण (पुत्र श्रवण), प्रेमचंद (पुत्र रामनिवास) तथा  जमना देवी (पुत्री भैराराम) के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इंद्रपाल ने बताया है कि उसका बड़ा भाई कृष्णलाल परसों गुरुवार को रायसिंहनगर गया था। वहां से दोपहर लगभग 2 बजे वापस घर आ गय। शाम लगभग 6 बजे वह दुकान पर जाने कह कर घर से गया था। एक घंटे बाद 7 बजे वापस आया तो उसने स्प्रे पी रखी थी। घर आते ही पत्नी के लिपटकर बेहोश हो गया। उसकी भाभी ने शोर मचाया तो हम घर के लोग इकट्ठा हुए और उसे तुरंत गाड़ी में डालकर निरवाना ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगले दिन शुक्रवार को जब वे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तब कृष्णलाल के मोटरसाइकिल में से कागज निकले जिन पर स्प्रे लगी हुई थी। फिर उन्होंने उसकी जेब की तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला। इंद्रपाल के अनुसार सुसाइड नोट में पूर्व सरपंच मुकेश, अशोक सहारण,और प्रेमचंद आदि द्वारा प्रताड़ित करने पर कृष्णलाल ने सुसाइड करना बताया। इसके अलावा इनके साथ मिलकर गांव की जमना देवी भी उसके भाई को प्रताड़ित करती थी। कई बार उसने उसकी भाभी को भी धमकियां दी थी कि- मैं तुझे उजाड़ कर छोड़ दूंगी। इंद्रपाल के अनुसार उनको शक है कि जमुना भी इन लोगों के साथ मिलकर उसके भाई को प्रताड़ित करती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर के सारे मामले की जांच कर रही है। सूरतगढ़ के डीएसपी प्रतीक मील मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *