Breaking News

आधी रात को घर पर हमला, तोड़फोड़-फायरिंग

आधी रात को घर पर हमला, तोड़फोड़-फायरिंग
श्रीगंगानगर।
चूनावढ थाना क्षेत्र के गांव महियावाली में आधी रात को कार व अन्य वाहनों में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक पुरुषों एवं महिलाओं ने एक घर पर हमला कर दिया।उन्होंने घर में तोड़फोड़ की। एक कार तथा मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि हमला करने वालों ने फायरिंग भी की। पुलिस के अनुसार महियांवाली निवासी इंद्राज खान द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी में डॉ. हेयर वाली गली में निवासी प्रिंस, युवराज, श्रीमती अमन,सीमा और शब्बीर आदि आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस को इंद्राज खान ने बताया कि 1-2 फरवरी की रात लगभग 12 बजे उक्त लोग किर व अन्य वाहनों में सवार होकर आए।उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया तथा अंदर आकर मारपीट करने लगे। उसकी बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते हुए यह लोग हवाई फायरिंग भी कर गए। घटना की जांच कर रहे एएसआई महेंद्रसिंह ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और इनका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है।हमले में किसी के कोई ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *