Breaking News

गुरुनानक बस्ती में नशे के आदी युवक ने आत्महत्या की

गुरुनानक बस्ती में नशे के आदी युवक ने आत्महत्या की
श्रीगंगानगर।
जवाहरनगर थाना क्षेत्र की गुरुनानक बस्ती में 25 वर्षीय एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जांच कर रहे हवलदार गुलाबसिंह ने बताया कि अविवाहित मृतक दीपू धाणक (25)अत्यधिक नशा करने का आदी था। वह मजदूरी करता था। उसने शनिवार-रविवार की रात को घर के एक कमरे में बाल्टी पर चढ़कर दुपट्टे से छत के साथ फंदा लगाया और उस पर लटक गया। घटना की रात दीपू का बुजुर्ग पिता ही घर पर था। उसका एक भाई कहीं बाहर गया हुआ था। दूसरा भाई अलग रहता है। रविवार सुबह दीपू के फांसी लगा लेने का पता चला,जिस पर पुलिस मौके पर गई। मौके की कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के भाई राजकुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *