Breaking News

पंजाब से मजदूरी करने आए युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर खुदकुशी कर ली

पंजाब से मजदूरी करने आए युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर खुदकुशी कर ली
श्रीगंगानगर।
पंजाब से राजियासर थाना इलाके के एक गांव में मजदूरी करने आए एक युवक ने किसी कीटनाशक दवा का सेवन कर खुदकुशी कर ली। घटना की जांच कर रहे हवलदार सुखबीरसिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गुरजीतसिंह मेहरा सिख (35) निवासी बुलाढेवाला जिला बठिंडा,पंजाब के रूप में हुई है। वह लगभग एक महीना पहले राजियासर थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरा के समीप इंदिरा गांधी नहर की आरडी 31 पर एक ढाणी मैं रहने वाले जमींदार परिवार के यहां आया था। गुरजीतसिंह ने बताया कि उसके आगे पीछे कोई नहीं है। इस नाते जमींदार ने उसे अपने यहां काम पर रख लिया। हवलदार सुखबीरसिंह के अनुसार विगत 31 जनवरी को जमींदार के परिवार में शादी थी।वह शादी के सिलसिले में परिवार वालों के साथ बाहर गया हुआ था। अगले दिन 1 फरवरी की सुबह एक पड़ोसी गुरमीतसिंह जटसिख ने देखा कि गुरजीतसिंह ढाणी के गेट के पास लड़खड़ा रहा है।उसने जाकर संभाल तो गुरजीत सिंह ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। इस पर उसे तुरंत सूरतगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जांच अधिकारी के अनुसार मामले की जांच पड़ताल करने के दौरान पता चला कि मृतक गुरजीतसिंह शादीशुदा था। उसके गांव में सूचना दी गई तो कल उसकी पत्नी, साला और गांव के सरपंच आदि लोग पहुंचे।पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश उनके सुपुर्द कर दी गई। मृतक गुरजीतसिंह नशा करने का आदी था। उसकी अपनी पत्नी से 5-6 वर्षों से अलगाव भी चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *