Breaking News

जैतसर थाना क्षेत्र में युवक की संदेहास्पद मौत

जैतसर थाना क्षेत्र में युवक की संदेहास्पद मौत
श्रीगंगानगर।
जैतसर थाना क्षेत्र के चक 15-जीबी में 25 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार राधेश्याम नामक यह युवक परसों शनिवार शाम को खेत में काम करने के बाद घर आया और कहने लगा कि उसका जी घबरा रहा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं है। वह शाम करीब 5 बजे सो गया।दो घंटे बाद मां ने जब खाना खाने के लिए उसे उठाया तो उसकी मृत्यु हो गई थी। जांच कर रहे हवलदार शिवाजी राणा ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसके पिता सतपाल द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया है,जिसकी रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु के कारण का पता चलने की संभावना है।मृतक अविवाहित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *