Breaking News

भारतमाला मार्ग पर ट्रक-ट्रेलर और पिकअप भिड़ंत में चालक की मौत

भारतमाला मार्ग पर ट्रक-ट्रेलर और पिकअप भिड़ंत में चालक की मौत
– एक अन्य हादसे में भी एक व्यक्ति काल-कल्वित
श्रीगंगानगर।
जिले के सूरतगढ़ उपखंड क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो जाने के मामले सामने आए हैं। राजियासर थाना पुलिस के अनुसार अमृतसर-जामनगर भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर गांव एटा के समीप रविवार सोमवार की रात लगभग 1:30 बजे पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप चालक स्वर्णसिंह (51) निवासी सूरतगढ़ की मृत्यु हो गई।वह पिकअप में फल सब्जी लेकर जा रहा था। ट्रक ट्रेलर पर कंटेनर लदा था जो कि कांडला पोर्ट जा रहा था।मृतक स्वर्ण सिंह के भतीजे जितेंद्रसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ट्रक ट्रेलर चालक हरजीतसिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना की जांच कर रहे एएसआई नूर मोहम्मद ने बताया कि पिकअप चालक स्वर्णसिंह को गंभीर घायल अवस्था में सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का एक बेटा सऊदी अरब मैं रहता है। उसके आज सूरतगढ़ पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस बीच सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस ने विगत 24 नवंबर को हुई एक दुर्घटना का मुकदमा अब दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव लक्खूवाली निवासी रघुवीरसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 24 नवंबर को सिलवानी गांव के पास मोटरसाइकिल पर जाते समय उसके पिता वीरेंद्रसिंह को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले की जांच हवलदार सज्जन कुमार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *