युवक और अधेड़ की अकस्मात मृत्यु
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले में एक अधेड़ और एक युवक की अकस्मात मृत्यु हो गई। गोगामेडी थाना पुलिस के मुताबिक गांव परलिका निवासी 51 वर्षीय रामकुमार के सीने में रविवार- सोमवार की रात को अचानक तेज दर्द होने लगा। उसे परिवार वाले नोहर के सरकारी अस्पताल में लेकर आए,जिसकी कुछ ही देर में मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया उसकी मृत्यु हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है।मृतक के बेटे लक्ष्मण (21) द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। उधर, तलवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव मसीतांवाली के वार्ड नंबर 5 निवासी राधेश्याम कुम्हार (31) की रात को सोते समय मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मेहरचंद कुमार निवासी मसीतांवाली ने रिपोर्ट दी है कि उसका भतीजा राधेश्याम रविवार की रात को खाना खाकर सो गया था। सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो घर वालों ने उसे जगाना चाहा तो वह मृत था। पुलिस के अनुसार मेहरचंद की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए।
