Breaking News

परिवार अंतिम संस्कार में गया था, चोर घर से जेवरात और नगदी ले उडे

परिवार अंतिम संस्कार में गया था, चोर घर से जेवरात और नगदी ले उडे
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी थाना क्षेत्र में एक परिवार के सदस्य मकान को ताला लगाकर अंतिम संस्कार में गए हुए थे। वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी ले गए। घटना रामगढ़ गांव में विगत 18 जनवरी को हुई। जांच कर रहे एएसआई इंद्राजसिंह ने बताया कि रामगढ़ निवासी विकास कुमार (28) के ताऊ का 18 जनवरी को निधन हो गया था। सुबह करीब 11बजे विकास का परिवार मकान को ताला लगाकर ताऊ के अंतिम संस्कार में चला गया। वहां से 3 बजे वापस आया तो घर से50 हजार रुपए, सोने का एक कड़ा,नोजपिन,तबीती, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब आदि जेवरात चोरी हो चुके थे। उसी रोज घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन मुकदमा करीब 20 दिन बाद अब दर्ज किया गया है। अभी तक चोरों का कुछ पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *