Breaking News

राजस्थान रोडवेज की बस से उतरते किशोरी की कुचलने से मृत्यु, चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज

राजस्थान रोडवेज की बस से उतरते किशोरी की कुचलने से मृत्यु, चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर हनुमानगढ़ सदर थाना अंतर्गत गांव पक्का सहारण के अड्डे पर राजस्थान रोडवेज की बस से उतरते समय एक किशोरी पिछले टायर के नीचे आने के कारण बुरी तरह से कुचली गई। गंभीर हालत में किशोरी को इलाज के लिए बीकानेर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार रोडवेज बस चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने बताया कि यह हादसा परसों रविवार दोपहर को हुआ। हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड नंबर 47 निवासी मुकेश सोरगर (28) ने बताया कि उसके भतीजी बरखा (16)रविवार को हनुमानगढ़ से पक्का सहारण जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की बस राज 13 पीए 8834 में सवार हुई थी। पक्का सहारण पहुंचने पर जब बरखा बस से उतने लगी तभी चालक राजेंद्र ने बस को अचानक चला दिया, जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गई।वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गई।  बुरी तरह जख्मी हुई बरखा को हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर ले जाते लूणकरणसर के पास उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बरखा का शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। बस चालक राजेंद्र पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *