Breaking News

माकपा आज एसपी आफिस  का घेराव करेगी

माकपा आज एसपी आफिस  का घेराव करेगी
– मेडिकल नशे व अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग
श्रीगंगानगर
जिले में तेजी से पनप रहे मेडिकल व सिंथेटिक नशे के कारोबार व अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कल  गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेगी।माकपा जिला सचिव कॉमरेड वकीलसिंह ने कहा कि सीमावर्ती जिले में मेडिकल व सिंथेटिक नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।नतीजन आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। प्रदेश की सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है उन्होंने कहा कि माकपा पुलिस तंत्र से जिले में क़ानून व्यवस्था को मजबूत मेडिकल नशे पर प्रभावी योजना बनाने की मांग करेगी। उन्होंने बताया कि माकपा कार्यकर्ता गोल बाजार स्थित पब्लिक पार्क में 11 बजे एकत्रित होंगे। उसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *