Breaking News

माकपा ने 9 फरवरी के गंगानगर बंद का समर्थन किया

माकपा ने 9 फरवरी के गंगानगर बंद का समर्थन किया
– प्रदेश में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंताजनक : कालू थोरी
श्रीगंगानगर
राज्य वृक्ष खेजड़ी सहित पेड़ों की कटाई रोकने सहित वन्य जीवों की रक्षा हेतु बिश्नोई समाज के प्रदेशव्यापी आंदोलन का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अनूपगढ़ जिला कमेटी समर्थन किया है। माकपा ने सर्वसमाज से बिश्नोई समाज का साथ देने का आह्वान भी किया है और  9 फरवरी को गंगानगर पहुंचने की अपील की है।माकपा जिला सचिव कालूराम थोरी ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई चिंताजनक है,जिससे वायुमंडल में प्रदूषण बढ़ेगा जो कि मानव जीवन के लिए खतरनाक साबित होने वाला है। थोरी ने कहा कि बिश्नोई समाज हमेशा प्रकृति की रक्षा हेतु अग्रणी भूमिका में रहा है। सर्वसमाज को बिश्नोई समाज के साथ खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास के नाम पर लाखों पेड़ों को काटने की मंजूरी देने वाले फैसले को जनविरोधी करार दिया। इसी बजट सेशन में राज्य वृक्ष खेजड़ी सहित पेड़ों की कटाई रोकने के लिए कठोर क़ानून बनाए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *