कुत्ते से बाइक के टकराने से युवक की मौत
श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में बाजूवाला गांव के नजदीक मोटरसाइकिल के कुत्ते से टकराने के कारण एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गांव उड़सर निवासी युधिष्ठिर बिश्नोई (30)परसों मोटरसाइकिल पर अनूपगढ़ से अपने गांव जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी सवार था।बाजूवाला चौराहे से जैतसर मार्ग पर करीब एक किमी की दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल अचानक सामने आए कुत्ते से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युधिष्ठिर की कल मृत्यु हो गई।उसके बहनोई दिनेश निवासी चक 11 एसजेएम थाना समेजा कोठी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दूसरे युवक बाल बाल बच गया। उसके कोई ज्यादा चोट नहीं आई।
