Breaking News

फर्जी पट्टे से दुकानें बनाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी निर्माण रुका, मुकदमा दर्ज

फर्जी पट्टे से दुकानें बनाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी निर्माण रुका, मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर।
गजसिंहपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चक 2-एफसी मुकन में ग्राम पंचायत के एक फर्जी पट्टे के आधार पर दो दुकानें बनाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चारदिवारी का निर्माण रुक गया है।इसे लेकर सरपंच नानकीदेवी ने फर्जी पट्टा बनाने के आरोप में एक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सरपंच नानकी देवी ने गांव के ही भाग शसिंह और उसकी पत्नी गीता देवी पर 12 जनवरी 2013 की तारीख में तत्कालीन सरपंच चंद राम और ग्राम सचिव इंद्रजीत के हस्ताक्षरों से गांव के चौक में एक भूखंड का पट्टा बनाने का आरोप लगाया है। चौक की जगह ग्राम पंचायत की सार्वजनिक है। इस पर किसी सरपंच ने पट्टा जारी नहीं किया, लेकिन भाग सिंह और गीता ने न जाने कहां से पट्टा हासिल कर उसके आधार पर दो दुकानों का निर्माण कर लिया। ग्राम पंचायत ने इस जगह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित कर रखा है। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए विधायक  फंड से राशि स्वीकृत होने पर दिनों चारदिवारी का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया गया। लगभग 85 प्रतिशत निर्माण भी पूर्ण हो चुका है्उक्त दुकानों की वजह से बाकी निर्माण रुका हुआ है। सरपंच के अनुसार भागसिंह तथा गीता देवी के पास जो पट्टा है उसे तत्कालीन सरपंच चंदूराम और ग्राम सचिव इंद्रजीत ने फर्जी बताया है। इन दोनों ने शपथपूर्वक कहा है कि यह पट्टे उन्होंने जारी नहीं किया। पट्टे पर उनके किए हुए हस्ताक्षर फर्जी हैं।सरपंच पति सुखविंदर सिंह ने बताया कि  चारदीवारी निर्माण के लिए विधायक विवेकाधीन फंड से करीब चार लाख का बजट मिला है। दुकानों की वजह से निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *