Breaking News

रिश्तेदार महिला को हस्ताक्षर कर ब्लैंक चेक देना महंगा पड़ा

रिश्तेदार महिला को हस्ताक्षर कर ब्लैंक चेक देना महंगा पड़ा

ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला और उसके मित्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर।
पुरानी आबादी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स को अपनी एक रिश्तेदार महिला गुरप्रीतकौर को हस्ताक्षर कर ब्लैंक चेक देना महंगा पड़ गया। महिला ने चेक अपने एक दोस्त को दे दिया,जिसने उसमें 12 लाख रुपए की राशि भरकर बैंक में लगा दिया। इतनी राशि अकाउंट में नहीं होने के कारण चेक डिस-ओनर हो गया। उक्त शख्स को विगत 10 जनवरी को इस बात का पता चला जब उसे चेक डिस-ओनर होने पर एक वकील का लीगल नोटिस मिला। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कुलवंतसिंह रामगढ़िया (45) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर गुरप्रीतकौर तथा कर्मजीतसिंह नामक व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुलवंतसिंह ने बताया कि गुरप्रीतकौर उसकी रिश्तेदार है। उसने पिछले वर्ष आकर बताया कि उसके घर का बिजली बिल ज्यादा आया है।उसे रूपयों की जरूरत है। कुलवंतसिंह के मुताबिक तब उसके पास नगद रुपए नहीं थे। उसने अपने बैंक अकाउंट का एक खाली चेक हस्ताक्षर कर गुरप्रीतकौर को दे दिया। गुरप्रीतकौर ने कहा था कि उसे 5 हजार रुपए की जरूरत है। वह चेक में इतनी राशि भरकर बैंक से प्राप्त कर अपना बिजली का बिल भर देगी। कुलवंतसिंह के मुताबिक 10 जनवरी को लीगल नोटिस आने पर उसे पता चला कि उक्त चैक में 12 लाख रुपए की राशि भरकर बैंक में लगा दिया गया था। इस बारे में गुरप्रीतकौर से पूछा तो उसने बताया कि चेक अपने एक मित्र कर्मजीतसिंह को दे दिया था,जिसने उक्त राशि भरकर बैंक में लगाया है। कुलवंतसिंह का आरोप है कि इसके बाद से गुरप्रीतकौर तथा कर्मजीत सिंह उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसका चैक वापस करने के बदले में साढे तीन लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों उसने अपने साथ कुछ व्यक्तियों को लेकर उक्त दोनों आरोपियों के साथ पंचायत भी की, जिसमें उन्होंने साढे तीन लाख रुपए देने पर चैक वापस करने की बात कही। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएस की धारा 318 (4),308(2) और 61(2) ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम के सपोर्ट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *