Breaking News

सड़क हादसे में रिटायर सिंचाई कर्मी की मृत्यु, पत्नी घायल

सड़क हादसे में रिटायर सिंचाई कर्मी की मृत्यु, पत्नी घायल
– एक अन्य हादसे में दंपति गंभीर घायल
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत कर्मचारियों की मृत्यु हो गई तथा उसकी पत्नी घायल हो गई। दुर्घटना की जांच कर रहे हवलदार महावीरसिंह ने बताया कि सूरतगढ़ में बड़ोपल मार्ग पर सूर्यनगरी के नजदीक विगत 2 फरवरी की शाम को मोटरसाइकिल पर जाते हुए बनवारीलाल नायक(60) को अज्ञात कर ने टक्कर मार दी. बनवारीलाल के साथ मोटरसाइकिल पर उसकी पत्नी भी सवार थी। दोनों निकटवर्ती गांव श्रीनगर से सूरतगढ़ की तरफ आ रहे थे। कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चला रहे बनवारीलाल की कनपटी पर गहरी चोट लगी। उसे श्रीगंगानगर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कल बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई।जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के बेटे लोकेश नायक (19) निवासी आरसीपी ताल कॉलोनी सूरतगढ़ द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात कर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद बनवारीलाल का शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि उसकी पत्नी के कोई ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी। बनवारीलाल सिंचाई विभाग से  5-6 महीने पहले ही रिटायर हुआ था। इधर श्रीगंगानगर- पदमपुर मार्ग पर चक 1- बीबी के पास आज सुबह ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार कुलविंदरसिंह (50) और उसकी पत्नी मनदीपकौर (45) निवासी चक 1- बीबी घायल हो गए। दोनों को श्रीगंगानगर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *