Breaking News

सीपीएम ने जनविरोधी बजट की प्रतियां जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन

सीपीएम ने जनविरोधी बजट की प्रतियां जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन
श्रीगंगानगर।
जयपुर ।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा जयपुर में केन्द्र की भाजपा-आरएसएस की मोदी सरकार द्वारा पेश किये गये जनविरोधी बजट के विरोध में प्रदर्शन किया गया।जयपुर में पार्टी कार्यालय मजदूर-किसान भवन, हटवाडा रोड से हसनपुरा सब्जी मंडी जुलूस निकालते हुए सब्जी-मंडी चौराहे पर बजट की प्रतियां जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सब्जी मंडी चौराहे पर आमसभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने आम-बजट को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में देश की आम जनता, किसान और मजदूर वर्ग की पूरी तरह से अनदेखी की गयी है।बजट में बढ़ती महंगाई, विकराल रूप धारण करती बेरोजगारी और  खेती-किसानी आदि के ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी कुछ प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में किसानों, खेत-मजदूरों और खेती-किसानी के सवालों को भी पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है। मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी,पेंशन,योजना कर्मियों व निर्माण श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन आदि सवालों को भी संबोधित नहीं किया गया है।मोदी सरकार का यह बजट पूरी तरह से किसान-मजदूर आमजन विरोधी और मात्र कार्पोरेट्स दरबारी पूंजीपतियों के हितों को साधने वाला बजट है।सीपीआई(एम) की जिला कमेटी जयपुर द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को सीपीआई (एम) राज्य सचिव किशन पारीक, वरिष्ठ मजदूर नेतारविन्द्र शुक्ला और जिला सचिव डॉ.संजय”माधव” ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *