Breaking News

बीकानेर से श्रीगंगानगर अफीम बेचने आया तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर से श्रीगंगानगर अफीम बेचने आया तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। बीकानेर से अफीम बेचने आए एक तस्कर को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बीकानेर की ओर से एक बस में कल दोपहर आए तस्कर नारायण भाटी (22) निवासी ओडों का बास बीकानेर को काबू किया गया। उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद हुई। नारायण भाटी बीकानेर मार्ग पर बारहमासी नहर के पुल पर बस से उतरा था। पकड़े जाने पर की गई पूछताछ में उसने बीकानेर में भुट्टों का वास निवासी राजेश चौधरी नामक व्यक्ति से 18 सौ रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से  अफीम खरीद कर श्रीगंगानगर में किसी को बेचने आने के लिए बताया। नारायण ने बताया कि उसने राजेश चौधरी को नगद के रूप में रूपयों का भुगतान किया था। नारायण के विरुद्ध दर्ज किए गए एनडीपीएस एक्ट मामले की आगे जांच जवाहरनगर थाना में सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार को दी गई है। इस बीच जवाहरनगर पुलिस ने सुरेश उर्फ सोनू अग्रवाल नामक एक युवक को बिना किसी लाइसेंस और परमिट के नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रेगाबलीन के 600 कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। उसे कल शाम एसएसबी रोड पर हिरासत में लिया गया। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *