Breaking News

सिलेंडर में गैस लीक होने से किचेन में आग लगी

सिलेंडर में गैस लीक होने से किचेन में आग लगी
श्रीगंगानगर।
स्थानीय जी ब्लॉक में पूर्व सभापति करुणा चांडक के निवास के नजदीक एक घर के किचेन में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई,जिससे किचेन में काफी नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग को बुझाया। घटना कल बुधवार दोपहर लगभग 11:30 बजे की है। दमकल विभाग के अनुसार सूचना मिलने पर फायर कर्मी बाऊदेवी, अतुल गोदारा, नरेश तथा गुरमेलसिंह एक फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया। दमकल कर्मियों के मुताबिक  किचेन में खाना बनाते समय सिलेंडर में गैस लीक होने लगी,जिसे अचानक आग लग गई।आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *