Breaking News

श्रीकरनपुर के वाटर वर्क्स की डिग्गी में लाश मिली

श्रीकरनपुर के वाटर वर्क्स की डिग्गी में लाश मिली
श्रीगंगानगर।
जिले के सीमावर्ती श्रीकरनपुर शहर के वाटर्स की डिग्गी में कल गुरुवार दोपहर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पूनाथाम भाट (21) के रूप में हुई जो कि 5 दिन से लापता था। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। पूनाराम श्रीकरणपुर निवासी कृष्णादेवी का दत्तक पुत्र था।कृष्णा देवी ने कल गुरुवार सुबह ही थाने में अपने दत्तक पुत्र पूनाराम के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके कुछ देर बाद ही उसकी लाश वाटर्स की डिग्गी में मिली। इस संबंध में वॉटर वर्क्स के एक कर्मचारी रोहित द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *