Breaking News

ससुराल से बहन के गायब हो जाने पर भाई ने हत्या करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

ससुराल से बहन के गायब हो जाने पर भाई ने हत्या करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर।
स्थानीय ब्रह्म कॉलोनी में विवाहित अपनी बहन के ससुराल परिवार से गायब होने पर भाई ने उसकी हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।भाई द्वारा अदालत में दायर इस्तगासा के आधार पर महिला थाना पुलिस ने ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक बसंती चौक के नजदीक लालचंद की ढाणी में गली नंबर तीन निवासी रामस्वरूप द्वारा अदालत में दायर इस्तगासा के आधार पर सुनील भाटी तथा उसके भाई अनिल भाटी आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी रामस्वरूप ने बताया है कि वह 30 नवंबर 24 को अपनी बहन से मिलने ब्रह्म कॉलोनी उसके घर गया तो वह नहीं मिली।सुनील और अनिल से पूछा तो उन्होंने कहा कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने के कारण उन्होंने उसे ठिकाने लगा दिया है। रामस्वरूप ने आशंका व्यक्त की है कि उक्त आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर और मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन को जान से मार दिया। सबूत मिटाने के लिए लाश को कहीं छुपा दिया या जला दिया। उन्होंने अपने इस कृत्य को छुपाने के लिए पुलिस थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। उन्होंने क्या रिपोर्ट दर्ज करवाई है यह भी आरोपी पूछने पर नहीं बता रहे उसने अपनी बहन गीता को खोजने के काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। रामस्वरूप ने बताया है कि 6 वर्ष पहले गीता की शादी सुनील निवासी साधुवाली के साथ की गई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज तथा स्त्री धन दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर गीता को सुनील और अनिल मारपीट करने लगे। उसे कई-कई दिन कमरे में भूख प्यास बंद रखा जाता था। मजदूरी करने के लिए लोगों के खेतों में जाने के लिए उसे पर दबाव बनाया जाता था ताकि वह अपने माता-पिता से रुपए लेकर आए। रामस्वरूप ने बताया है कि एक दिन जब वह अपनी बहन के ससुराल में गया तो वह बाजार से नए जूते खरीद कर लाई थी। उक्त आरोपियों ने उसे नए जूते से ही बुरी तरह से पीटा था। पुलिस ने बताया कि धारा 80(2), 85,115 (2)और 238-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच थाना प्रभारी सीआई सुमन जयपाल द्वारा खुद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *