मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
श्रीगंगानगर। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान के तहत आज महासंघ की जिला शाखा द्वारा अपनी अनेक मांगों के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी वाले गेट के पास दिनभर धरना दिया गया। धरना स्थल पर कर्मचारियों की सभा हुई,जिसमें महासंघ के अनेक पदाधिकारी तथा कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।श्याम गोस्वामी जिला संयोजक महासंघ ,अशोल कलवानिया जिलाध्यक्ष कृषि पर्यवेक्षक संघ, रविन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, रामचंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, इंद्राज जाखड़ संभागीय अध्यक्ष पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ,राजेन्द्रप्रसाद टाक जिलाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, राधेश्याम यादव शिक्षक संघ शेखावत सहित अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन आत्मक कदम उठाया जाएगा। कर्मचारियों के श्रेष्ठ मंडल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।
