Breaking News

हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ टाउन के सिविल अस्पताल में कल शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति द्वारा चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की घटना सामने आई है। टाउन थाना पुलिस के अनुसार सिविल अस्पताल के एक डॉ. अशोक खाती (51) निवासी फेफाना द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अरिहंत बांठिया के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अरिहंत को तत्काल ही भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया गया है। डॉ अशोक खाती ने रिपोर्ट देते हुए बताया है कि अरिहंत भाटिया (पुत्र रमेश बांठिया) निवासी भटनेर दुर्ग के समीप हनुमानगढ़ टाउन कल दोपहर को जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में गया और चिकित्सकों से दुर्व्यवहार करने लगा। फिर वह दूसरे कक्ष में भी गया। उसने अस्पताल के उप नियंत्रक से भी हाथापाई की। जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। पुलिस ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि अरिहंत बांठिया ने ऐसा किस लिए किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *