Breaking News

मादक पदार्थों के मामले में वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

मादक पदार्थों के मामले में वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
फरार तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान के तहत बीकानेर संभाग में पुलिस की गठित स्पेशल टीम ने एक इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोपड़ा बाड़ी में शिव मंदिर के समीप रहने वाले छगनलाल को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर पूर्ववर्ती अनूपगढ़ जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर 3000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पिछले वर्ष 15 सितंबर को रावला थाना में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हुए एक मामले में छगनलाल की तलाश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *